Wednesday, October 21st, 2026

आज लोकसभा में PM मोदी के बाद बोलेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा को दौरान उठे मुद्दों का जवाब देंगे तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बजट पर अपनी पार्टी की तरफ से पहले वक्ता के तौर पर अपना और पार्टी का पक्ष रखेंगे। हालांकि उन्हें बोलना मंगलवार को ही था लेकिन कल ये हो नहीं पाया, हालांकि कल रात 1 बजे तक लोकसभा चली।  आपको बता दें कि राहुल गांधी लगातार  के जरिए पीएम मोदी और उनकी सरकार पर कृषि कानून और बजट को लेकर धावा बोल रहे हैं, ऐसे में आज हर किसी की निगाहें उन्हीं पर है कि वो आज सदन में क्या-क्या बोलेंगे।

 दो दिन पहले ही राहुल गांधी ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 'बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती, ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!'। तब अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने उनपर तंज कसते हुए कहा था कि मुझे पता है कि राहुल गांधी का अभी भी पूरा वक्त बजट की कमियां तलाशने में लग रहा है हालांकि उन्हें एक भी कमी नहीं मिली है लेकिन वो बोले ही जा रहे हैं अरे एक नेता होने के नाते उन्हें अपना पूरा वक्त ऐसी चीजों में लगाना चाहिए, जिससे देश के नागरिकों का भला हो।

 तो वहीं कृषि कानून को वापस लेने की मांग करने वाले किसानों को अपना पूरा समर्थन देने वाले राहुल गांधी ने इससे पहले ट्वीट करके कहा था कि मोदी सरकार की उदासीनता और अहंकार ने 60 से अधिक किसानों की जान ले ली। किसानों के आंसू पोंछने के बजाय यह सरकार उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, इस तरह की क्रूरता सांगगांठ वाले पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए है। देश एक बार फिर चंपारण जैसी त्रासदी झेलने जा रहा है। तब अंग्रेज कंपनी बहादुर था, अब मोदी-मित्र कंपनी बहादुर हैं। लेकिन आंदोलन का हर एक किसान-मजदूर सत्याग्रही है जो अपना अधिकार लेकर ही रहेगा। जब राज्यसभा में पीएम मोदी ने किसानों से अपील कि वो अपना आंदोलन खत्म कर दें और मिल बैठकर मामले को सुलझाए तो भी राहुल गांधी ने कहा था कि आंदोलन तभी ख्तम होगा, जब सरकार काले कृषि कानून को वापस लेगी।

 

#राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय